बुधवार, 22 नवंबर 2023

Jio Mart क्या है? इससे ऑनलाइन सामान ऑर्डर कैसे करें? Jio Mart Retailer कैसे बनें?

  Vijay Bishnoi       बुधवार, 22 नवंबर 2023

ऑनलाइन किराना खरीदारी के लगातार बन रहे माहौल में जियो मार्ट एक प्रमुख प्लेयर के रूप में उभरा है। आइए जानें कि Jio Mart Kya Hai और ग्राहकों को इससे मिलने वाले फायदों का पता लगाते हैं। इसके अलावा हम आपको व्हाट्सएप का उपयोग करके ऑर्डर देने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

Jio Mart Kya Hai

जिओ मार्ट क्या है – What is Jio Mart in Hindi

जियो मार्ट एक ऑनलाइन और ऑफलाइन किराना शॉपिंग प्लेटफॉर्म है। यह रिलायंस जियो द्वारा शुरू किया गया है। पुरानी किराना दुकानों के बजाय Jio Mart ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन बिजनेस मॉडल पर काम करता है जिससे बड़े गोदाम के रखरखाव में होने वाला खर्च नहीं होता है। इस नए आइडिया से Jiomart पर सस्ती दरों पर लगभग 50000 से ज्यादा प्रोडक्ट उपलब्ध है।

जिओ मार्ट के फायदे

अगर आपको लगता है कि मार्केट में JioMart जैसे कई दूसरे ऐप मौजूद है। ऐसे में जिओ मार्ट का इस्तेमाल क्यों करें? तो जरूर आप इसके फायदों से अनजान होंगे। Jio Mart Ke Fayde इस प्रकार हैं।

Jio Mart पर आप 50000 से ज्यादा किराना प्रोडक्ट्स में से चुन सकते हैं जिससे यह पक्का होता है कि आपको अपनी जरूरत की हर चीज़ एक ही जगह पर मिल जाए।

ग्राहक बिना किसी न्यूनतम ऑर्डर मूल्य के फ्री होम डिलीवरी की सुविधा का आनंद ले सकते हैं। Jio Mart का लक्ष्य आपके खरीदारी को सस्ता बनाना है।

रिटर्न पॉलिसी अक्सर चिंता का विषय होती हैं लेकिन Jio Mart के साथ ऐसा कुछ नहीं है। सामान लौटाते समय आपसे ज्यादा सवाल नहीं पूछे जाएंगे जिससे ग्राहकों के लिए रिटर्न प्रक्रिया बिना परेशानी के हो जाएगी।

Jio Mart एक्सप्रेस डिलीवरी सेवाएं प्रदान करता है। इससे आपका ऑर्डर किया गया सामान आप तक जल्द से जल्द पहुंच जाता है।

जियो मार्ट ग्राहकों की विभिन्न प्राथमिकताओं को पूरा करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से सामान खरीदने की सुविधा प्रदान करता है।

जिओ मार्ट से ऑर्डर कैसे करें

हालांकि Jio Mart ऐप आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है लेकिन आप चाहें तो व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं। यहां Jio Mart Se Order Kaise Kare की पूरी प्रक्रिया दी गई है।

  1. जियो मार्ट व्हाट्सएप नंबर (8850008000) को अपने फोन में सेव करें।
  2. उसके बाद व्हाट्सएप खोलें और इस नंबर पर Hi भेजकर जियो मार्ट के साथ चैट शुरू करें।
  3. आपका संदेश प्राप्त होने पर Jio Mart आपके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजेगा।
  4. लिंक पर क्लिक करें और यह आपको एक वेब पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपना नाम, पता, क्षेत्र कोड और इलाके जैसी जानकारी भरनी होगी।
  5. इसके बाद Process पर क्लिक करें।
  6. वे प्रोडक्ट चुनें जिन्हें आप ऑर्डर करना चाहते हैं और अपना ऑर्डर दें।
  7. ऑर्डर कंफर्म होने पर आपको एक संदेश प्राप्त होगा।

जिओ मार्ट डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बनें

यदि आपका Jio Mart Distributor बनने का मन है तो इन दिशानिर्देशों का पालन करना है।

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक जियो मार्ट वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके बाद I Am Interested पर क्लिक करना है।
  3. फिर नाम, पता, शहर, पिन कोड और मोबाइल नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।
  4. उसके बाद कैप्चा सत्यापित करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  5. इस तरह आपका Jio Mart Distributor Registration पूरा हो जाएगा।
  6. डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में पंजीकरण करने के लिए आपके पास Jio द्वारा प्रदान किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार होने चाहिए।

निष्कर्ष - Jio Mart Kya Hai

रिलायंस के ई कॉमर्स के बिज़नस में कदम रखने से कस्टमर्स के साथ साथ लोकल सेलर्स को भी फायदा होगा क्यूंकि जब भी कोई कंपनी किसी बिज़नस में इंटर करती है तो कम्पटीशन बढ़ने से सर्विसेज और प्रोडक्ट के दाम घटते है। जैसा हमे जिओ के टाइम पर देखने को मिला था और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को ही हुआ था। ऐसे में रिलायंस के इस बिज़नस में आने से लोगो को नए रोजगार मिलेंगे और कोपेतितिओं की वजह से लोगो को अच्छी सर्विस और प्रोडक्ट भी मिल पायंगे। इसके अलावा आने वाला समय ही बताएगा कि Jio Mart कितना सफल और असफल होगा।

logoblog

Thanks for reading Jio Mart क्या है? इससे ऑनलाइन सामान ऑर्डर कैसे करें? Jio Mart Retailer कैसे बनें?

Previous
« Prev Post